UKPSC FRO Bharti 2025 – उत्तराखंड फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर भर्ती 2025
UKPSC FRO Bharti 2025 Notification Latest Update :
उत्तराखंड फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर भर्ती 2025 अधिसूचना नवीनतम अपडेट – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द ही UKPSC FRO Bharti 2024 Notification जारी कर सकता है। ये नई रिक्तियां FRO (Forest Ranger Officer) पद के लिए होंगी जिसे वन क्षेत्र अधिकारी भी कहा जाता है। यह लेवल-8 की वैकेंसी रहेगी जिसके लिए आपको बहुत अच्छा वेतनमान दिया जाएगा और ये एक ऑफिसर रैंक की पोस्ट होगी जल्द ही उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा यूकेपीएससी एफआरओ भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। ग्रेड पे कि यदि बात की जाए तो 4800 का इसमें ग्रेड पे आपको देखने को मिलेगा ।
इस UKPSC FRO Bharti 2025 का अध्याचन आयोग के पास पहुंच चुका है और बहुत जल्द ही आपको इस भर्ती का विज्ञापन और अधिसूचना देखने को मिल जाएगी। क्योंकि हाल ही में आपने बहुत सारे भर्ती नोटिफिकेशन देखे हैं। ये पोस्ट आपकी फॉरेस्ट अधिकारी रैंक की होंगी ।आईए इस लेख के माध्यम से हम आपको इस UKPSC FRO Bharti 2025 भर्ती प्रक्रिया से संबधित पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता, फिजिकल टेस्ट, आवेदन शुल्क से अवगत करवाते है।
UKPSC FRO Bharti 2024 Educational Qualification :
उत्तराखंड फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर भर्ती 2025 शैक्षणिक योग्यता : वन क्षेत्राधिकारी के पद पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी को भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी भी विश्वविद्यालय से निम्नलिखित में से कम से कम एक विषय के साथ, विज्ञान में स्नातक की डिग्री / प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री अथवा अभियांत्रिकी स्नातक उपाधि या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त उपाधि प्राप्त होना आवश्यक है।
स्नातक में आपके पास साइंस स्ट्रीम में एक विषय होना आवश्यक है। नीचे दि गई तालिका में सभी सब्जेक्ट दिए गए हैं जिनमें से आपका किसी एक सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन होना आवश्यक है।
विषय
* वनस्पति विज्ञान
* रसायन विज्ञान
* कंप्यूटर एप्लीकेशन / कंप्यूटर विज्ञान
* पर्यावरण विज्ञान
* भौतिकी
* गणित
* पशु चिकित्सा विज्ञान
* प्राणी विज्ञान
* भूविज्ञान
* उद्यान विज्ञान
* कृषि
इन सभी विषयों में आपके पास स्नातक या उसके समक्षक डिग्री होना आवश्यक है।

UKPSC FRO Bharti 2024 Age Limit :
उत्तराखंड फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर भर्ती 2024 आयु सीमा – इस UKPSC FRO Bharti 2025 प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु गणना की निश्चित तिथि 1 जुलाई 2025 है।
न्यूनतम आयु सीमा | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु सीमा | 42 वर्ष |
आयु सीमा में छूट : विभिन्न श्रेणियां तथा उप श्रेणियां जैसे अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति वर्ग के कैंडिडेटस के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा आयु सीमा में कुछ वर्षो की छूट प्रदान की गई है।
UKPSC FRO Bharti 2024 Selection Process :
उत्तराखंड फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर भर्ती 2025 चयन प्रकिया : UKPSC FRO Bharti 2025 के लिए अभ्यर्थियों का चयन सर्वप्रथम वे सभी अभ्यर्थि जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे थे।
उन सभी के लिए आयोग द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा अच्छे अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में ऊपर रखा जाएगा उसके बाद प्रथम चरण में पास होने वाले सभी छात्रों को दूसरे चरण की मुख्या परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा दूसरे चरण की परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
अंत में दूसरे चरण और साक्षात्कार में सेलेक्ट होने वाले छात्रों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और उन चयनित उम्मीदवारों को रिक्त पदों के लिए जॉइनिंग दी जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम आपको नीचे उपलब्ध कराया जाएगा।
UKPSC FRO Bharti 2025 Exam Pattern :
उत्तराखंड फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर भर्ती 2025 परीक्षा पैटर्न : उत्तराखंड फॉरेस्ट रेंजर वभर्ती 2025 के लिए परीक्षा पैटर्न निम्न प्रकार से आयोजित किया जाएगा और मुख्यतः इन सभी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
अनिवार्य विषय | अंक |
सामान्य ज्ञान | 100 अंक |
अंग्रेजी निबंध और सार लेखन | 100 अंक |
सामान्य हिंदी | 100 अंक |
2 • वैकल्पिक विषय – इसके साथ ही एक अन्य परीक्षा होती है। आपने सामने जो विषय चयन करने के लिए दिए गए थे उनमें से आपको एक विषय चयनित करना होगा। जो 200 अंकों की एक परीक्षा होगी । अतः आप अपनी शिक्षा के अनुसार अपना एक विषय का चयन कर सकते हैं जिसके लिए 200 अंक की एक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इनमें से कोई एक विषय – 200 अंक
* रसायन शास्त्र
* वनस्पति विज्ञान
* कंप्यूटर एप्लीकेशन /कंप्यूटर विज्ञान
* भौतिकी
* गणित
* पशु चिकित्सा विज्ञान
* प्राणी विज्ञान
* भूविज्ञान
* उद्यान विज्ञान
* कृषि
किसी भी उम्मीदवार को निम्नलिखित नीचे दिए गए विषयों में से एक से अधिक विषय चुनने की अनुमति नहीं होगी।
* कृषि, कृषि अभियांत्रिकी और पशु चिकित्सा विज्ञान
* रसायन शास्त्र और रसायन अभियांत्रिकी
* कंप्यूटर एप्लीकेशन / कंप्यूटर साइंस और कंप्यूटर अभियंत्रिकी
* इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग
* गणित और सांख्यिकी
UKPSC FRO Bharti 2025 Physical Test :
उत्तराखंड फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर भर्ती 2025 न्यूनतम शारीरिक योग्यता – इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी ऐसे उम्मीदवार को नौकरी में नियुक्त नहीं किया जाएगा जब तक कि वह ऊंचाई और छाती के घेरे के लिए एलिजिबल ना हो। वे कैंडीडेट्स जिनकी ऊंचाई और छाती की माप भर्ती मानदंडों के अनुरूप है तो वे सभी अभ्यर्थी UKPSC FRO Bharti 2025 के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऊंचाई और छाती का फैलाव :
पुरुष – पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई 163 सेंटीमीटर रखी गई है और साथ में सीने की सामान्य माप लगभग 84 सेंटीमीटर होनी चाहिए और 5 सेंटीमीटर का फैलाव होना आवश्यक है।
महिला – UKPSC FRO Bharti 2025 प्रक्रिया में महिला उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई 150 सेमी रखी गई है तथा सामान्य छाती की माप 79 सेंटीमीटर और 5 सेंटीमीटर का फैलाव होना आवश्यक है।
* अनुसूचित जनजाति और गोरख, नेपाली, आसामी, लद्दाख, सिक्किम, भूटानी , गढ़वाली, कुमाऊनी, मिजोरम नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई का मानक अलग रखा गया है। ऊंचाई में छूठ के लिए उम्मीदवारों के पास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
ऊंचाई
पुरुष | 52 सेमी |
महिला | 145 सेमी |
* और इसके साथ ही इस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों को 25 किलोमीटर की और महिला अभ्यर्थियों को 16 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी जिसके लिए आपको चार घंटे का समय दिया जाएगा इस 4 घंटे के समय अंतराल के अंतर्गत आपको यह दौड़ पूरी करनी होगी अनदर अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
किसी भी ऐसे अभ्यर्थी को सेवा में नियुक्त नहीं किया जाएगा यदि वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है और यदि वह किसी ऐसे शारीरिक दोष से ग्रस्त है जिसके कारण उसे अपने कर्तव्यों के कुशलता पूर्वक निर्वहन में हस्तक्षेप की संभावना हो ऐसे उम्मीदवारों का इस पद के लिए चयन नहीं किया जाएगा।
* किसी भी ऐसे उम्मीदवार को सेवा में सीधी भर्ती द्वारा नियुक्त नहीं किया जाएगा जो कलर ब्लाइंड हो और जिनकी सामान्य दृष्टि +/- 4.00 डायोप्टर से अधिक दोष हो।
राष्ट्रीयता :
* UKPSC FRO Bharti 2024 के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना आवश्यक है या तिब्बती शरणार्थी हो जो भारत में स्थाई रूप से बसने के आशय से 1 जनवरी सन 1962 से पहले भारत आया हो।
UKPSC FRO Bharti 2025 Salary :
उत्तराखंड फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर भर्ती 2025 वेतनमान – यदि फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर के वेतनमान की बात करी जाए तो ये एक (लेवल 8) की वैकेंसी है जिसमें आपको 4800 ग्रेड पे का वेतन देखने को मिलेगा। अर्थात इस पद के लिए वेतनमान 47,600 से लेकर 1,51,100 तक रखा गया है। जो की एक बहुत अच्छी सैलरी होती है।
UKPSC FRO Bharti 2025 Online Apply :
उत्तराखंड फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर भर्ती 2025 ऑनलाइन आवेदन – इस UKPSC FRO Bharti 2025 भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को अपने मोबाइल/ कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना होगा।
Step 1 – UKPSC FRO Bharti 2025 के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ukpsc.net.in पर जाकर मेनू बार में क्लिक करना होगा।
Step 2 – उसके बाद होम पेज पर आकर UKPSC FRO Bharti 2025 से सम्बंधित अधिसूचना पर क्लिक करके पहले सम्पूर्ण अधिसूचना को एक बार अच्छे से पढ़ लें ।
Step 3 – ईमेल या फोन नंबर का उपयोग करके नीचे स्क्रॉल करके साइन अप पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें और अपना passward बना लें ।
Step 4 – मेनू बार में आकर Apply Now लिंक पर क्लिक करें और UKPSC FRO Bharti 2025 पद के लिए अप्लाई ऑनलाइन बटन पर क्लिक करें।
Step 5 – सभी जरुरी दिशा-निर्देश पढ़कर आवश्यक इनफॉरमेशन को पूरी तरह से सही-सही भरें।
Step 6 – सभी आवश्यक जानकारी देने के बाद सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट/डिप्लोमा अपलोड कर दें।
Step 7 – इसके बाद शैक्षणिक प्रमाण पत्र, डिप्लोमा तथा फोटो स्कैनिंग के माध्यम से अपनी फोटो स्कैन करें और अपने हस्ताक्षर को अपलोड कर दें।
Step 8 – सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Step 9 – अंत में भविष्य की आवश्यकता के लिए सबमिशन के बाद अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
UKPSC FRO Bharti 2025 Syllabus :
उत्तराखंड फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर भर्ती 2025 पाठ्यक्रम – उत्तराखंड वन क्षेत्राधिकार प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम आपको नीचे दिया गया है।
1• प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम – सर्वप्रथम प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण, से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न आपसे पूछे जाएंगे। ये प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की आयोजित की जाएगी जिसके लिए आपसे कुल 100 प्रश्न परीक्षा में पूछे जाएंगे और आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
विषय
1• सामान्य विज्ञान एवं कंप्यूटर से संबंधित आधारभूत जानकारी
2 • भारतीय राज्य व्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था
* भारत का भूगोल एवं जनांकिकी
* सम-सामयिक घटनाएं
2 • मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम – उत्तराखंड वन क्षेत्राधिकार पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम आपको नीचे दिया गया है।
विषय | अधिकतम अंक | समय अवधि |
प्रथम अनिवार्य प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान | 100 | 3 घंटे |
द्वितीय अनिवार्य प्रश्न पत्र अंग्रेजी | 100 | 3 घंटे |
तृतीय अनिवार्य प्रश्नपत्र सामान्य हिंदी | 100 | 3 घंटे |
प्रथम वैकल्पिक विषय | 200 | 3 घंटे |
द्वितीय वैकल्पिक विषय | 200 | 3 घंटे |
साक्षात्कार | 75 | – |
कुल अंक | 775 | – |
सामान्य हिंदी प्रश्न पत्र में न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यदि आप इसमें कम अंक प्राप्त करते हैं तो आपकी कॉपी आगे चैक नहीं होगी।
read more