Uttarakhand Police Constable Bharti 2025 Physical Fitness : उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा, चयन प्रकिया, सिलेबस
Uttarakhand Police Constable Bharti 2025 Physical Fitness Latest Update :
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 नवीनतम अपडेट – उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 शारीरिक मापदंड परीक्षण ( physical fitness) की तिथि सामने आ गई है इस लेख के माध्यम से मैं आपको बताऊंगा कि उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, शैक्षणिक योग्यता क्या-क्या निर्धारित की गई है।
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 79016 के आसपास अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन अप्लाई किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा पुलिस कांस्टेबल की शारीरिक माप 24 फरवरी 2025 से आयोजित की जाएगी

Uttarakhand Police Constable Bharti 2025 :
यदि आप Uttarakhand Police Constable Bharti 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो अभी से ही आप तैयारी में जुट जाएं और आपको फिजिकली, मेंटली और मेडिकल रूप से भी आपको हर समय फिट रहना पड़ेगा। क्योंकि 2000 पदों पर Uttarakhand Police Constable Bharti 2024 Notification जारी हो गया है।
Uttarakhand Police Constable Bharti 2025 Physical Fitness :
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 शारीरिक दक्षता परीक्षण : शारीरिक दक्षता परीक्षण निम्न विवरणानुसार कुल 100 अंकों की होगी जिसमें अभ्यर्थी को प्रत्येक प्रशिक्षण में 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है जो अभ्यर्थी किसी भी एक्टिविटी में 50% अंक से कम अंक प्राप्त करेगा उसे उसी स्तर से अयोग्या घोषित कर परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
Uttarakhand Police Constable Bharti 2025 में शारीरिक दक्षता परीक्षण में होने वाली फिजिकल एक्टिविटी निम्नलिखित है। इन सभी एक्टिविटी में आपके न्यूनतम अंक 50% तक आने चाहिए यदि 50% अंक नहीं आते हैं तो आपको उस स्तर पर ही बाहर कर दिया जाएगा।
इवेंट्स | पूर्णाक |
क्रिकेट बॉल थ्रो | 20 अंक |
लंबी कूद | 20 अंक |
चिनिंग-अप | 20 अंक |
दौड़ 3 किलोमीटर | 20 अंक |
उठक-बैठक और दण्ड | 10 अंक |
Uttarakhand Police Constable Bharti 2025 Age Limit :
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आयु सीमा : पुलिस कांस्टेबल के पद हेतु न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है तथा अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष होनी चाहिए तथा आरक्षित वर्ग (SC/ST) के कैंडिडेट्स के लिए ऊपरी आयु में कुछ वर्ष की छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती अधिसूचना को अवश्य पढ़ लें ।
आयु गणना की निश्चयिक तिथि 1 जुलाई 2025 है।
उत्तराखंड की महिलाओं के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष तक रखी गई है।
पुरुष उम्मीदवार
न्यूनतम आयु सीमा | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु सीमा | 22 वर्ष |
आयु में छूट
SC/ ST /OBC | 05 वर्ष |
विकलांग अभ्यर्थी | 10 वर्ष |
स्वतंत्रता सेनानी पर आश्रित | 05 वर्ष |
Uttarakhand Police Constable Bharti 2025 Elegibility :
* माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश/ माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तराखंड से इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
* उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 शारीरिक अर्हता :
ऊंचाई – सामान्य तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार के लिए 152 सेंटीमीटर
* अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए 147 सेंटीमीटर
* पर्वतीय क्षेत्र हेतु ऊंचाई 147 सेंटीमीटर तक रखी गई है।
2 • वजन न्यूनतम 45 किलोग्राम तक होना अनिवार्य है।
Uttarakhand Police Constable Bharti 2025 Selection Proces :
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 चयन प्रकिया – इस भर्ती में चयन के लिए 100 अंकों की परीक्षा आयोजित की जाती है जिसको हल करने के लिए उम्मीदवार को 2 घंटे का समय दिया जाता है परीक्षा ऑफलाइन प्रकार से की जाती है और परीक्षा 2 घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रकार (ऑब्जेक्टिव टाइप विद मल्टीप्ल चॉइस) की एक लिखित परीक्षा होगी जिसमें सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन, उत्तराखंड की जानकारी पर आधारित प्रश्न आएंगे।
Uttarakhand Police Constable सैलरी
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 वेतनमान : उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल पद का वेतन लेवल 3 के ग्रेड पे के अनुसार 21,700 रूपये से लेकर के 69,100 रूपये प्रतिमाह तक होता है।
Uttarakhand Police Constable Bharti 2025 : उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा, चयन प्रकिया, सिलेबस
Uttarakhand Police constable syllabus :
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल पाठ्यक्रम
जो भी उम्मीदवार उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कर रहे हैं वह हमारे द्वारा बताए गए पाठ्यक्रम को देखकर अपनी तैयारी को और अधिक मजबूत कर सकते हैं
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल में आपको बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। जो नीचे श्रेणी में दी गई है
विषय | अंक |
हिंदी | 20 |
उत्तराखंड सामान्य ज्ञान | 40 |
सामान्य अध्ययन | 30 |
रीजनिंग+ कंप्यूटर | 30 |
कुल | 100 |
उत्तराखंड कांस्टेबल पुलिस का पाठ्यक्रम कुछ इस प्रकार से है।
1 • सामान्य हिंदी
• लिपि एवं वर्णमाला
• विराम चिन्ह
• वर्ण अक्षर प्रत्यय
• सर्वनाम संज्ञा क्रिया पद लिंग
• विशेषण अलंकार
• क्रिया विशेषण
• स्वर और व्यंजन
• वाक्य परिचय
• मुहावरे
• पत्र लेखन
2 • सामान्य ज्ञान
• भारतीय इतिहास
• मध्यकालीन भारतीय इतिहास
• आधुनिक इतिहास
• राष्ट्रवाद का विकास
• विश्व का इतिहास
• राष्ट्रीय आंदोलन
• मुगल काल
• भारतीय कला
• भारतीय संविधान
• अर्थशास्त्र
• अंतरराष्ट्रीय संगठन
• भारतीय भूगोल
3 • सामान्य अध्ययन
• विश्व का भूगोल
• भारत का भूगोल
• जनजाति
• जलवायु परिवर्तन
• भौगोलिक परिचय
• महासागरों की उत्पत्ति
• राष्ट्रीय आंदोलन
• भारत का विभाजन
• असहयोग आंदोलन
• भारतीय राजव्यवस्था
• भारत के सांसद
• भारत का सर्वोच्च न्यायालय
• नागरिकता
• राष्ट्रीय एवं क्षेत्र दल
• मानवअधिकार
• उत्तराखंड अर्थव्यवस्था उत्तराखंड में पर्यटन
4 • अंकगणित
• लाभ और हानि
• औसत
• अनुपात और समानुपात
• कार्य और समय
• समय और दूरी
• दशमलव
• सरलीकरण
Uttarakhand Police Constable Exam Pattern :
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न –
• उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में अभ्यर्थियों को लिखित बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र हल करने होंगे।
• परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
• परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर देने पर आपको एक अंक दिया जाएगा। और इसी के विपरीत अगर आप गलत उत्तर देते हैं तो आपका एक चौथाई (1/4) अंक की नेगेटिव मार्किंग होंगी।
• उत्तराखंड कांस्टेबल पुलिस की परीक्षा कुल 100 अंको की होगी।
Uttarakhand Police Constable Online Apply :
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें –
1. सबसे पहले आपको यूके एसएससी के ऑफिसियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in के होम पेज पर आ जाना है।
2. उसके बाद आपको फॉर्म भरने के लिए ओटीआर सिस्टम का उपयोग करना होता है यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन।
3. अगर आप पहले से ही रजिस्टर है तो आप अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर यहां पर लॉगिन कर सकते हैं।
4. अगर आप पहली बार फॉर्म को जमा कर रहे हैं। तो आपको न्यू रजिस्टर हेयर पर क्लिक करना होगा
6. फिर आपको वहां पर अपना मोबाइल नंबर ईमेल आईडी डाल देनी है। उसके बाद जो आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उस ओटीपी को आपको वेरीफाई कर लेना है।
7. उसके बाद आपसे जो भी जानकारी पूछी जाएगी वह सब आपको वहां पर भर देनी है।
8. उसके बाद आपसे वहां पर अपने दस्तावेज को सत्यापन करना होगा।
9. सभी जानकारी भर देने के बाद अंत में आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर दिए गए ऑप्शन पर सबमिट कर देना है।
10. अंत में अप्लाई बटन पर क्लिक कर आवेदन पत्र की फोटोकॉपी निकालकर अपने अपने पास रख लें।
Uttarakhand Police Constable Bharti 2024 : उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा, चयन प्रकिया, सिलेबस
read more :
👉👉Uttarakhand Police Constable Bharti 2024 की संपूर्ण जानकारी के लिए यूट्यूब लिंक पर क्लिक करें👈👈