Uttarakhand Police Constable Syllabus 2025 |
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 संपूर्ण पाठ्यक्रम – Uttarakhand Police Constable Syllabus 2025 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आधिकारिक अधिसूचना के रूप में जारी कर दिया है। उत्तराखंड सरकार के द्वारा 30 अक्टूबर 2024 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस लेख के माध्यम से हम आपको Uttarakhand Police Constable Syllabus2025 तथा परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे।
भर्ती संगठन का नाम | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) |
पद का नाम | उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल |
पदों की संख्या | 2000 पद |
शैक्षणिक योग्यता | 12th पास |
आयु सीमा | 18 वर्ष से 22 वर्ष तक |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 30 अक्टूबर 2024 |
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 8 नवंबर 2024 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 29 नवंबर 2024 |
चयन प्रक्रिया | शारीरिक परीक्षण और लिखित परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | https://sssc.uk.gov.in |
Uttarakhand Police Constable Exam Pattern 2025 |
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 परीक्षा पैटर्न – यदि आप उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न की तलाश कर रहे हैं तो आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दो चरणों में आयोजित होती है। सर्वप्रथम शारीरिक मानक परीक्षण आयोजित की जाती है और उसके बाद दूसरे चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है जो की 100 अंकों की होती है। जिसमें 100 प्रश्न आपसे पूछे जाएंगे इस प्रश्नावली में सर्वप्रथम हिंदी विषय से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे और 40 प्रश्न सामान्य अध्ययन और सामान्य ज्ञान से और 40 प्रश्न उत्तराखण्ड से संबंधित विविध जानकारियां से पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिए आपको एक अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए एक चौथाई (1/4) अंक की कटौती की जाएगी।
uk police constable previous year paper | click here |
Uttarakhand Police Constable Bharti 2025 Physical Fitness | click here |
विषय | अंक |
सामान्य हिंदी | 20 अंक |
सामान्य अध्ययन और सामान्य ज्ञान | 40 अंक |
उत्तराखण्ड से संबंधित विविध जानकारियां | 40 अंक |
कुल प्रश्न | 100 अंक |
Uttarakhand Police Constable Syllabus 2025 : |
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 संपूर्ण पाठ्यक्रम – Uttarakhand Police Constable Syllabus नीचे सूचीबद्ध तरीके से विस्तार से दिया गया है। इस सिलेबस को ध्यान से पढ़ कर आप अपनी तैयारी को सही दिशा में बेहतर ढंग से कर सकते हैं।
1 • विषय- हिन्दी (Uttarakhand Police Constable Syllabus)
भाषा एवं हिन्दी भाषाः भाषा, भाषा के प्रकार, हिन्दी भाषा का विकास, उत्तराखण्ड प्रदेश की प्रमुख बोलियां (सुमांऊनी, गढ़वाली, जौनसारी)।
* लिपि एवं वर्णमाला
* स्वर एवं व्यंजन।
* हिन्दी वर्तनी (स्पैलिंग): विश्लेषण, शुद्ध अशुद्ध, विराम चिन्ह।
* शब्द संरचनाः वर्णं, अक्षर, प्रत्यय, उपसर्ग, संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, लिंग, वचन, पुरुष, विशेषण, अलंकार क्रिया विशेषण, कारक।
* शब्द-भण्डारः तत्सम् तदद्भव, देशज, आगत (भारतीय एवं विदेशी भाषाओं से हिन्दी में आए प्रचलित शब्द), एकार्थी, अनेकार्थी, विपरार्थी (विलोन), समानार्थी, पर्यायवाची।
* संधि : स्वर संधि, दीर्घ संधि, गुण संधि, वृद्धि संधि, यण संधि।
* वाक्य परिचय, वाक्य के प्रकार, वाक्य-शुद्धि।
* लोकोक्ति, मुहावरे
* समाचारपत्र-पत्रिकाएं, रेडियो-टीवी (दूरदर्शन), हिन्दी सोशल मीडिया।
* हिन्दी साहित्य का सामान्य परिचयः
* (उत्तराखण्ड राज्य एवं एनसीईआरटी की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के पाठ्यक्रम के अनुसार)
* पद्य : कबीरदास , सूरदास , तुलसीदास , मीरा, रसखान, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, सुमित्रानंदन पंत, माखनलाल चतुर्वेदी, मुक्तिबोध, मंगलेश डबराल, राजेश जोशी।
* गद्य: राहुल सांकृत्यायन, हजारी प्रसाद द्विवेदी, प्रेमचन्द, महादेवी वर्मा, शिवानी, पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल, हरिशंकर परसाई, शैलेश मटियानी, मनोहरश्याम जोशी, मन्नू भण्डारी, शेखर जोशी।
2 • विषयः उत्तराखण्ड से संबंधित विविध जानकारियां
1. उत्तराखण्ड का भौगोलिक परिचयः स्थिति एवं विस्तार, पर्वत , चोटियां, हिमनद, नदियाँ, झीले, वन संसाधन, मृदा संसाधन, जनसंख्या, प्राकृतिक संसाधन।
2. उत्तराखण्ड का इतिहास ब्रिटिश काल से पहले का एवं स्वतन्त्रता के बाद प्रमुख राजवंश तथा कत्यूरी शासन काल, चन्द शासन, गोरखा, पंवार एवं ब्रिटिश शासन इत्यादि, स्वतन्त्रता संग्राम में उत्तराखण्ड की भूमिका, प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानी एवं विभूतियां, उत्तराखण्ड के विविध आन्दोलन, कुली बेगार, डोला पालकी, चिपको आंदोलन , नशा नहीं रोजगार दो।
3. उत्तराखण्ड के जल स्त्रोत, प्रमुख नदियां, परम्परागत जल स्रोत तथा नहर , धारा, पोखर, चाल-खाल, गाड़-गधेराः सिंचाई के परम्परागत साधन तथा गूल, नहर, नलकूप, हैण्डपम्प एवं विविध सिंचाई योजनायें, नदी घाटी परियोजनाएं, उत्तराखण्ड में वर्षा आधारित कृषि की वर्तमान समस्यायें।
4. उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था कृषि, प्रमुख फसले, व्यावसायिक कृषि एवं कृषिगत समस्यायें, उद्यान, पुष्प, सब्जी, पशुपालन, मछली पालन इत्यादि, लघु व कुटीर उद्योगों की वर्तमान दशा यथा ऊन, काष्ट, लौह, ताम्र उद्योग इत्यादि, उत्तराखण्ड में विभिन्न उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की वर्तमान दशाये, रोजगार की प्रवृत्तियां, पलायन का संकट5. उत्तराखण्ड का रहन-सहन, भाषा-बोली, लोक गीत, लोक नृत्य, लोक शिल्प, लोक कला, लोक संगीत।
6. उत्तराखण्ड में जमींदारी उम्मूलन एवं भूमि बन्दोबस्त, लगान एवं रैतवाडी, राजस्व पुलिस व्यवस्था
7. उत्तराखण्ड में शिक्षा
8. उत्तराखण्ड में पर्यटन, नन्दा राजजात, आध्यात्मिक यात्राएँ इत्यादि, प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल, साहसिक पर्यटन तथा पर्वतारोहण, राफ्टिंग , ट्रैकिगं इत्यादि, रेल, वायु सेवा तथा सड़क परिवहन एवं उनसे संबधित समस्यायें।
10. राज्य की महत्वपूर्ण योजनायें।
11. सांख्यिकीय आकड़े तथा उससे संबंधित विषय।
12. उत्तराखंड में जैव विविधता ।
13. अन्य विविध विषय
* अशाब्दिक मानसिक योग्यता परीक्षण
1. दर्पण एवं जल प्रतिबिंब
2. आकृतियों की गिनती
3. सादृश्यता
4. सन्निहित आकृतियां
5. वर्गीकरण
* शाब्दिक मानसिक योग्यता परीक्षण
1. वर्णमाला परीक्षण
2. गणितीय संक्रियाएं
3. कूटलेखन/कूटवाचन परीक्षण
4. भिन्नता की पहचान
5. बैठक परीक्षण
6. क्रम व्यवस्था परीक्षा
7. दिशा ज्ञान परीक्षण
8. कैलेण्डर
9. कथन, निष्कर्ष एवं निर्णयन
10. रक्त सम्बन्ध परीक्षण
11. पहेली परीक्षण
* सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन विषय -राजनीति विज्ञान
(1) राष्ट्रीय आन्दोलन
(2) सन् 1857 का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम
(4) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना, 1885
(5) बंगाल का विभाजन, 1905
(6) असहयोग आन्दोलन
(7) प्रथम विश्वयुद्ध का भारत की राजनीति पर प्रभाव
(9) रौलेट अधिनियम
(10) जलियाँवाला बाग नरसंहार (13 अप्रैल 1919)
(11) असहयोग आन्दोलन
(12) असहयोग आन्दोलन की असफलता के कारण
(13) सविनय अवज्ञा आन्दोलन
(14) साइमन कमीशन
(15) नमक सत्याग्रह- डांडी यात्रा
(16) नेहरू रिपोर्ट
(17) पूर्ण स्वराज्य प्रस्ताव
(18) भारत छोड़ो आन्दोलन
(22) भारत छोड़ो आन्दोलन की असफलता के कारण
(23) भारत का विभाजन
(24) मुस्लिम लीग और उसकी माँगे
(25) केबिनेट मिशन योजना
(26) भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity)
(27) भारतीय संविधान की विशेषताएँ
(28) लोकतान्त्रिक व्यवस्था
(29) मौलिक अधिकार
(30) मौलिक कर्तव्य
(31) नीति निदेशक तत्व (आधारभूत अवधारणाएँ)
(32) भारतीय संसद
(33) राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति. राज्यसभा, लोकसभा,
(34) विधि-निर्माण प्रक्रिया, अध्यादेश, आपात्कालीन स्थिति में संसदीय व्यवस्था पर प्रतिबंद , प्रधानमंत्री, मन्त्रिपरिषद अधिकार व शक्तियां , प्रधानमंत्री व मन्त्रिपरिषद् पर संसदीय नियन्त्रण
(35) भारत का सर्वोच्च न्यायालय
4 • सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन : विषय- इतिहास
1 • प्राचीन भारतीय इतिहास
* सिन्धु घाटी सभ्यता
* मौर्यकाल मौर्यवंश की स्थापना।
2 • मध्यकालीन भारतीय इतिहास
* दिल्ली सल्तनत गुलाम, खिलजी, तुगलक, सैयद व लोदी वंश
3 • आधुनिक काल
* यूरोपियों का भारत में आगमन, पुर्तगाली, डच व फ्रांसीसी व्यापारियों का आगमन।
* ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी (1757-1858)
* गवर्नर व गवर्नर जनरल, चार्टर एक्ट व अन्य एक्टः
* ब्रिटिश शासन (1858-1947)
* 1857 का विद्रोह
* वायसराय व उनकी नीतियां ।
* भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेश की स्थापनाः
* लार्ड कर्जन व उसकी नीतियां।
* बंगाल का विभाजन, स्वदेशी आन्दोलन, मुस्लिम लीग की स्थापना, सूरत अधिवेशन एवं कांग्रेस कUttarskhandPolice मार्ले मिन्टो सुधार (1909)
* प्रथम विश्वयुद्ध और राष्ट्रीय आन्दोलन, होमरूल आन्दोलन, लखनऊ समझीता (1918), 1917 की अगस्त घोषणा , भारत सरकार अधिनियम (1919), रॉलेट अधिनियम (1919), जलियाँवालाबाग नरसंहार (13 अप्रैल 1919), खिलाफत आंदोलन, असहयोग आंदोलन, चौरा चोरी की घटना, स्वराज पार्टी, साइमन कमीशन, नेहरू रिपोर्ट, कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, प्रथम गोलमेज सम्मेलन, गांधी इरविन समझौता, द्वित्तीय व तृतीय गोलमेज सम्मेलन व पूना समझौता।
भारत एवं विश्व भूगोल
विश्व का भूगोल, सौर मण्डल की उत्पत्ति, अक्षांश-देशान्तर, समय, महाद्वीपों एवं महासागरों की उत्पति, पर्वत, पठार, मैदान, झील, चट्टान, प्रवाह तन्त्र, समुद्री धाराएं, ज्वार भाटा, वायुमण्डल, वायुमण्डल की परतें, संरचना, तापमान, हवाएं, चक्रवात, आर्द्रता, पशुपालन, ऊर्जा एवं खनिज संसाधन, उद्योग, जनसंख्या, प्रवास, प्रजातियां एवं जनजातियां, परिवहन, अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएं।
भारत का भूगोल भौगोलिक परिचय, जलवायु, प्रवाह प्रणाली, प्राकृतिक वनस्पति, पशु, मिट्टी, एवं जल संसाधन, सिंचाई, बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना, कृषि फसलें, खनिज, ऊर्जा संसाधन, नगरीकरण, जनजाति, प्रवास, परिवहन, संचार, विदेश व्यापार, अधिवास, जनजाति, पर्यावरणीय संकट, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन कारण एवं प्रभाव।
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन विषय- अर्थशास्त्र
भारतीय अर्थव्यवस्थाः भारतीय अर्थव्यवस्था की विशेषतायें, जनांकिकीय प्रवृत्तियाँ, भारतीय कृषि की विशेषतायें- उत्पादन एवं विपणन, कृषि सुधार खाद्य सुरक्षा, लघु उद्योग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विकास व समस्यायें, नीति आयोग, मुद्रा , नई आर्थिक नीति, गरीबी निवारण एवं रोजगार सृजन कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा योजनायें, भारतीय संघीय व्यवस्था एवं कर प्रणाली।
राज्य, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनायें ।
विश्व के देश, महाद्वीप , प्रमुख अंतरिक्ष घटनाक्रम, विश्व के धर्म, भारत/विश्व की प्रमुख पुस्तकें एवं लेखक, प्रमुख वैज्ञानिक खोजें, प्रसिद्ध वैज्ञानिक, प्रमुख पुरस्कार, भारतीय रक्षा व्यवस्था, सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी ज्ञान, शिक्षा, राष्ट्रीय प्रतीक, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, प्रमुख चोटियां, प्रमुख दररे, प्रमुख सागर महासागर, भारत की प्रमुख भाषायें, विश्व धरोहर स्थल, प्रमुख समाचार पत्र, महत्त्वपूर्ण तिथियां, प्रमुख खेल एवं सम्बन्धित शब्दावली, राजनीतिक घटनाक्रम।
Uttarakhand Police Constable Syllabus 2025 : उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 संपूर्ण पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न